सेन फ्रांसिस्को जा रहे Air India के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, उड़ान को अलास्का की ओर मोड़ा गया

खबरे |

खबरे |

सेन फ्रांसिस्को जा रहे Air India के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, उड़ान को अलास्का की ओर मोड़ा गया
Published : Sep 11, 2023, 2:13 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 2:13 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे।

New Delhi: बेंगलुरु से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी को दूर किए जाने के बाद उड़ान संख्या एआई 175 गंतव्य की ओर रवाना हुई और विमान सोमवार को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 10 बजे सेन फ्रांसिस्को पहुंचा। इस उड़ान का संचालन बी777 विमान के जरिए किया गया था, जिसमें सेन फ्रांसिस्को जाते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई, जिसके कारण इसे अलास्का के एक शहर एंकोरेज की ओर मोड़ दिया गया।

विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे और बाद में विमान तय समय से करीब चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचा। आम तौर पर, बेंगलुरु से सेन फ्रांसिस्को तक उड़ान की अवधि करीब 16 घंटे होती है। एअर इंडिया ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM