आईटीआई ने उतारा अपना लैपटॉप, माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर

खबरे |

खबरे |

ITI ने लॉन्च कियाअपना लैपटॉप, माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर
Published : Sep 11, 2023, 4:28 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 5:33 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आईटीआई ने अपने लैपटॉप एवं माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) को इंटेल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर विकसित किया है।

बेंगलुरु: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक लैपटॉप एवं ‘माइक्रो पीसी’ को विकसित करने के साथ उन्हें बाजार में पेश किया है।

बेंगलुरु स्थित कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 'स्मैश' ब्रांड के तहत पेश किए गए ये दोनों उत्पाद बाजार में पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। आईटीआई ने एसर, एचपी, डेल और लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए कई निविदाएं भी अपने नाम की हैं।

आईटीआई ने अपने लैपटॉप एवं माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) को इंटेल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर विकसित किया है। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच डिजाइन एवं विनिर्माण संबंधी एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए थे।

आईटीआई ने दावा किया कि उसका छोटे आकार का पीसी किसी भी दूसरे पर्सनल कंप्यूटर की तरह गणना करने में सक्षम होने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी उल्लेखनीय योगदान देता है। कंपनी के मुताबिक, उसके 12,000 से अधिक पीसी पहले से ही सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि उसका पीसी सौर समाधानों के अनुरूप भी ढाला जा सकता है। उसने 'स्मैश' ब्रांड के उत्पादों को बिजली, लागत एवं घेरने वाली जगह के लिहाज से किफायती बताया है।

आईटीआई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा कि स्मैश ब्रांड को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और कड़ी प्रतिस्पर्द्धा वाले बाजार में अनुबंध हासिल करने में मदद मिल रही है।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM