अगस्त तक अपने पोर्टफोलियो में पहाड़ी क्षेत्रों के 300 नए होटल जोड़ेगी OYO

खबरे |

खबरे |

अगस्त तक अपने पोर्टफोलियो में पहाड़ी क्षेत्रों के 300 नए होटल जोड़ेगी OYO
Published : Jun 12, 2023, 3:31 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
OYO to add 300 new hotels in hilly areas to its portfolio by August
OYO to add 300 new hotels in hilly areas to its portfolio by August

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के कारण कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।

New Delhi: आतिथ्य और यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने इस साल अगस्त तक अपने पोर्टफोलियो में पहाड़ी क्षेत्रों (हिल स्टेशन) में 300 नए होटल जोड़ने की योजना बनाई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के कारण कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।

कंपनी ने बयान में कहा कि उत्तर भारत में मनाली, मसूरी, नैनीताल, श्रीनगर, शिमला, डलहौजी, हरिद्वार में नए होटल जोड़े जाएंगे। दक्षिण में कंपनी ऊटी, मून्नार और कोडाइकनाल में नए होटल जोड़ेगी। इसके अलावा पूर्वी भारत में गंगटोक, दार्जिलिंग और शिलॉन्ग और पश्चिम में लोनावाला और महाबलेश्वर में नए होटल जोड़े जाएंगे।

OYO के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के दिनों में हिल स्टेशनों पर होटलों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है और यह सिलसिला अगले तीन महीने तक जारी रहेगा। प्रवक्ता ने कहा कि महत्वपूर्ण हिल स्टेशनों पर विस्तार के जरिए कंपनी पर्यटकों को व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना चाहती है। इसके अलावा कंपनी का इरादा घरेलू पर्यटन क्षेत्र की वृद्धि में भी योगदान देने का है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM