SpiceJet ने मांग न आने पर हैदराबाद-अयोध्या सीधी उड़ान की बंद

खबरे |

खबरे |

SpiceJet ने मांग न आने पर हैदराबाद-अयोध्या सीधी उड़ान की बंद
Published : Jun 12, 2024, 5:44 pm IST
Updated : Jun 12, 2024, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
SpiceJet stops Hyderabad-Ayodhya direct flight due to lack of demand
SpiceJet stops Hyderabad-Ayodhya direct flight due to lack of demand

एयरलाइन तेलंगाना की राजधानी से अयोध्या के लिए सप्ताह में तीन बार ये उड़ान सेवाएं संचालित कर रही थी।

SpiceJet News: किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट ने समुचित मांग न आने का हवाला देते हुए हैदराबाद से अयोध्या के लिए संचालित अपनी सीधी उड़ान सेवा दो महीने के भीतर ही बंद कर दी है। स्पाइसजेट ने इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत में हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार सीधी उड़ान वाली सेवा शुरू की थी।

जीएमआर समूह द्वारा संचालित हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “स्पाइसजेट ने एक जून से हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा बंद कर दी है।” एयरलाइन तेलंगाना की राजधानी से अयोध्या के लिए सप्ताह में तीन बार ये उड़ान सेवाएं संचालित कर रही थी।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में कहा, "उड़ान कार्यक्रम पूरी तरह से वाणिज्यिक विचारों और मांग से प्रेरित होता है। हालांकि हम अभी भी अयोध्या से चेन्नई के लिए सेवाएं संचालित कर रहे हैं।" अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद यात्रियों का आवागमन बढ़ने की संभावना को देखते हुए उड़ान सेवाएं शुरू की गई थीं।

स्पाइसजेट ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान भी संचालित की थी।(Pti)

(For more news apart from SpiceJet stops Hyderabad-Ayodhya direct flight due to lack of demand, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM