एयर इंडिया दिल्ली, बेंगलुरु हवाईअड्डों पर ए320 बेड़े के लिए लगाएगी टैक्सीबोट

खबरे |

खबरे |

एयर इंडिया दिल्ली, बेंगलुरु हवाईअड्डों पर ए320 बेड़े के लिए लगाएगी टैक्सीबोट
Published : Apr 13, 2023, 5:41 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 5:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Air India to deploy taxibots for A320 fleet at Delhi, Bengaluru airports
Air India to deploy taxibots for A320 fleet at Delhi, Bengaluru airports

आधिकारिक बयान के अनुसार, “टैक्सीबोट अपनाने से तीन साल में लगभग 15,000 टन विमान ईंधन बचाया जा सकता है।”

New Delhi:  विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने ए320 विमान बेड़े के लिए दिल्ली और बेंगलुरु हवाईअड्डों पर टैक्सीबोट का संचालन शुरू करेगी। माना जा रहा है कि इससे तीन साल में 15,000 टन तक विमान ईंधन बचाया जा सकता है। बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, विमानन कंपनी ने टैक्सीबोट का संचालन शुरू करने के लिए केएसयू एविएशन के साथ समझौता किया है।

टैक्सीबोट एक तरह से रोबोटिक उपकरण है जो विमान के अगले हिस्से को लैंड करने में काम करता है। यह विमान के लैंड होने के बाद उसे एयरपोर्ट टर्मिनल दरवाजे से टैक्सी मिलने वाले स्थान तक खींचकर ले जाने का काम करता है। इस दौरान विमान का इंजन बंद होता है, जिससे ईंधन की बचत होती है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, “टैक्सीबोट अपनाने से तीन साल में लगभग 15,000 टन विमान ईंधन बचाया जा सकता है।”

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि विमानन कंपनी परिचालन को पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा अपने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के तरीकों की लगातार तलाश कर रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM