Most Expensive Bikes In India: भारत में ये बाइक्स है सबसे महंगी, इनकी कीमतों पर खरीद सकते हैं AUDI और BMW जैसी कारें

खबरे |

खबरे |

Most Expensive Bikes In India: भारत में ये बाइक्स है सबसे महंगी, इनकी कीमतों पर खरीद सकते हैं AUDI और BMW जैसी कारें
Published : May 16, 2024, 12:21 pm IST
Updated : May 16, 2024, 12:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Most Expensive Bikes In India Kawasaki Ninja H2R BMW M 1000RR Ducati Panigale V4R
Most Expensive Bikes In India Kawasaki Ninja H2R BMW M 1000RR Ducati Panigale V4R

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी की ओर Ninja H2R को बेहद दमदार इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया है।

Most Expensive Bikes In India: भारत के लोगों में बाइक्स को लेकर अलग ही क्रेज देखा जाता है. यहां के लोगों को बेहद तेज और महंगी सुपर बाइक्‍स को खरीदने का भी शौक रखते है. ऐसे में कई कंपनियां शक्तिशाली इंजन और फीचर्स के साथ बेहतरीन सुपरबाइक पेश करती रहती हैं। इस खबर में हम आपको पांच ऐसी सुपर बाइक्स (महंगी बाइक लिस्ट) के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी कीमत सबसे ज्यादा है।

Kawasaki Ninja H2R

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी की ओर Ninja H2R को बेहद दमदार इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया है। कंपनी की इस बाइक में 998cc का इनलाइन फोर इंजन है। जिससे इसे रैम एयर के साथ 326 पीएस की पावर और 165 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 321.8 किमी प्रति घंटा है। इसे 79.90 लाख रुपये (expensive bike in India) की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Ducati Panigale V4R

डुकाटी भी भारत में काफी अच्छी बाइक पेश करती है। कंपनी ने Panigale V4R सुपरबाइक को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी की इस बाइक में 998cc का V4 इंजन भी है। जिससे 221 बीएचपी और 112 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।  इस बाइक के  कई पार्ट्स को कार्बन फाइबर से बनाया गया है, जिससे इसके वजन को कम करने में मदद मिलती है। बाइक की एक्‍स शोरूम कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

BMW M 1000RR

जर्मन कंपनी BMW भी M 1000RR के रूप में बेहद पावरफुल इंजन वाली बाइक पेश करती है। कंपनी की इस बाइक की कीमत 49 लाख रुपये है।इसमें भी 999 सीसी का इंजन दिया जाता है जिससे 212 हॉर्स पावर के साथ 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 314 किमी प्रति घंटा है।

Harley Davidson Road Glide Special

हार्ले डेविडसन भारतीय बाजार में रोड ग्‍लाइट Special बाइक पेश करती है। कंपनी ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो की नई कीमतें सार्वजनिक की हैं। जिसके मुताबिक इस बाइक को 41.79 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। 

(For more news apart from Most Expensive Bikes In India Kawasaki Ninja H2R BMW M 1000RR Ducati Panigale V4R, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM