इंडियन बैंक ने 10 शहरों में स्टार्टअप कंपनियों के लिए शुरू किए विशेष प्रकोष्ठ

खबरे |

खबरे |

इंडियन बैंक ने 10 शहरों में स्टार्टअप कंपनियों के लिए शुरू किए विशेष प्रकोष्ठ
Published : Aug 16, 2023, 5:08 pm IST
Updated : Aug 16, 2023, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

बैंक के 117वें स्थापना दिवस पर जैन से इसके साथ ही नौ स्टार्टअप प्रकोष्ठ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

चेन्नई: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने स्टार्टअप कंपनियों को अपनी विशेष बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए देशभर में 10 ‘स्टार्टअप प्रकोष्ठ’ शुरू किए हैं। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एल जैन ने चेन्नई में प्रकोष्ठ का शुभारंभ करने के बाद कहा, “स्टार्टअप प्रकोष्ठ की शुरुआत भारत में स्टार्टअप परिवेश की वृद्धि को गति देने की इंडियन बैंक की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।”

बैंक के 117वें स्थापना दिवस पर जैन से इसके साथ ही नौ स्टार्टअप प्रकोष्ठ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

बैंक ने बयान में बताया कि उसने अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर और मुंबई में स्टार्टअप प्रकोष्ठ शुरू किए हैं। बयान के अनुसार, इस पहल के अंतर्गत हर स्टार्टअप की बैंक से संबंधित विशिष्ट जरूरतों के हिसाब से उत्पाद और सेवाएं तैयार की गई हैं। इनमें बैंक की मौजूदा सेवाओं के अतिरिक्त भुगतान सुविधा, कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड और कर्ज सुविधाएं हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM