इंडियन बैंक ने बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए शुरू की ‘आईबी साथी’ पहल

खबरे |

खबरे |

इंडियन बैंक ने बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए शुरू की ‘आईबी साथी’ पहल
Published : Sep 16, 2023, 3:50 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian Bank launches 'IB Sathi' initiative to increase access to banking services
Indian Bank launches 'IB Sathi' initiative to increase access to banking services

इंडियन बैंक ने मार्च, 2024 तक लगभग 5,000 बैंकिंग प्रतिनिधि तैनात करने की योजना बनाई है

चेन्नई :  सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने वित्तीय क्षेत्र में सभी हितधारकों के लिए एक एकीकृत पारिस्थितिकी मुहैया कराने के लिए शनिवार को ‘आईबी साथी’ पहल की शुरुआत की।इंडियन बैंक ने एक बयान में कहा कि 'आईबी समग्र समावेशन के लिए सतत पहुंच और संरेखी प्रौद्योगिकी' (साथी) पहल ग्राहकों को बुनियादी एवं उन्नत बैंकिंग सेवाएं देने के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करने की कोशिश है। इसमें बैंकिंग प्रतिनिधि अहम भूमिका निभाएंगे।

बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एल जैन ने कॉरपोरेट कार्यालय में इस पहल की शुरुआत की।
इस पहल के जरिये इंडियन बैंक कुछ निर्धारित शाखाओं में प्रतिदिन न्यूनतम चार घंटे के लिए बुनियादी बैंकिंग सेवाएं देना चाहता है जबकि उसके बैंकिंग प्रतिनिधि सीधे ग्राहकों के दरवाजे पर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगे।

इंडियन बैंक ने मार्च, 2024 तक लगभग 5,000 बैंकिंग प्रतिनिधि तैनात करने की योजना बनाई है और इससे बैंक की पहुंच और उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक के फिलहाल करीब 10,750 बैंकिंग प्रतिनिधि और 15 कॉरपोरेट कारोबार प्रतिनिधि हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM