Google Maps बचाएगा आपका फ्यूल और बैटरी, आ गया है नया फीचर, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

खबरे |

खबरे |

Google Maps बचाएगा आपका फ्यूल और बैटरी, आ गया है नया फीचर, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
Published : Dec 16, 2023, 2:24 pm IST
Updated : Dec 18, 2023, 4:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Google Maps new feature news in hindi
Google Maps new feature news in hindi

अब यह सुविधा भारत में उपलब्ध करा दी गई है।

Google Maps new feature news in hindi : दुनिया भर के लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते है. यह एक नेविगेशन ऐप  हैं। गूगल समय-समय पर मैप्स में नए फीचर्स पेश करता रहता है। पिछले साल सितंबर में गूगल ने 'फ्यूल सेविंग फीचर' पेश किया था। लेकिन, अब तक यह सुविधा केवल अमेरिका (US), कनाडा (Canada) और यूरोप (Europe) में ही उपलब्ध थी। हालाँकि, अब यह सुविधा भारत में उपलब्ध करा दी गई है।

गूगल मैप्स का यह फीचर आपको फ्यूल सेव करने में मदद करेगा। जब आप इस फीचर को अपने फोन में इनेबल करेंगे तो यह आपको रूट, ट्रैफिक, रोड की कंडिशन और किलोमीटर को कैलकुलेट कर बताएगा। यह आपको क्कीक रुट बताएगा जिससे आप अपनी मंजिल तक बहुत ही कम समय में पहुंच जाएगे और आपके फ्यूल भी बचेंगे। इससे आप ट्रेफिक से बचेंगे और आपका पेट्रोल भी बचेगा। यह फीचर आपके फोन में भी आ चुका है. जिसे आप आसानी इनेबल कर सकते है.

 ऐसे करें फीचर को कैसे इनेबल 

गूगल मैप्स  के 'फ्यूल सेविंग फीचर' को आप आसानी से अपने फोन में इनेबल कर सकते हैं. यहां देखें तरीका

1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल मैप्स ऐप खोलें।

2. इसके बाद प्रोफाइल पिचर पर टैप करें।

3. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और फिर नेविगेशन पर टैप करें और रूट विकल्प तक स्क्रॉल करें।

4. अब इको फ्रेंडली रुट को चालू करने के लिए Prefer Fuel-Efficient Routes सेलेक्ट करें. 

5. अब Engine type पर टैप करें और अपनी गाड़ी के इंजन के हिसाब से ऑप्शन चुनें.

ऐसे चुने इंजन टाइप

1. सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप खोलें।

2. इसके बाद अपनी मंजिल को सर्च करें। 

3. इसके बाद नीचे बाईं ओर Directions पर टैप करें।

4. फिर नीचे की पट्टी से ऊपर की ओर स्वाइप करें और Change Engine Type ‘ पर टैप करें और फिर अपना इंजन टाइप चुनें।

5. इसके बाद Done पर टैप करें.

6. यदि आप इंटरनल कॉमबशचन इंजन वाला वाहन चलाते हैं, तो पेट्रोल या डीजल इंजन चुनें।

7. यदि आप हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड चलाते हैं, तो हाइब्रिड चुनें।

8. यदि आप ईवी या प्लग-इन हाइब्रिड चलाते हैं तो इलेक्ट्रिक चुनें।

(For more news apart from Google Maps new feature news in hindi  ', stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM