भारत में ट्विटर की हालत खराब, 3 में से 2 कार्यालय किए बंद

खबरे |

खबरे |

भारत में ट्विटर की हालत खराब, 3 में से 2 कार्यालय किए बंद
Published : Feb 17, 2023, 3:10 pm IST
Updated : Feb 17, 2023, 3:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Twitter's condition worsens in India, 2 out of 3 offices closed
Twitter's condition worsens in India, 2 out of 3 offices closed

ट्विटर के नए मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने इससे पहले कहा था कि कंपनी को हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है और ऐसे...

 New Delhi: छंटनी और लागत में भारी कटौती की कवायद को आगे बढ़ाते हुए ट्विटर ने दिल्ली और मुंबई स्थित अपने कार्यालय बंद कर दिये हैं। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि ट्विटर के बेंगलुरु कार्यालय में मुख्य रूप से इंजीनियरिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि दिल्ली और मुंबई के कार्यालय कुछ सप्ताह पहले बंद हो गए थे और इनके कर्मचारी अब घर से काम कर रहे हैं। इस कदम से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस बारे में ट्विटर को ईमेल से भेजे गए सवालों का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था।

ट्विटर के नए मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने इससे पहले कहा था कि कंपनी को हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है और ऐसे में उनके पास छंटनी तथा लागत में कटौती के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था।

मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM