Vodafone Idea अगले छह महीनों में शुरू कर सकती है 5G सेवा

खबरे |

खबरे |

Vodafone Idea अगले छह महीनों में शुरू कर सकती है 5G सेवा
Published : May 18, 2024, 1:25 pm IST
Updated : May 18, 2024, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Vodafone Idea may start 5G service in the next six months
Vodafone Idea may start 5G service in the next six months

वोडाफोन आइडिया अगले छह महीने में चुनिंदा शहरों और जगहों पर 5जी सेवाओं की पेशकश करने की योजना बना रही है। 

Vodafone Idea: कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया भी अब 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि वोडाफोन आइडिया अगले छह महीने में चुनिंदा शहरों और जगहों पर 5जी सेवाओं की पेशकश करने की योजना बना रही है। 

अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि अगले तीन वर्षों में 4जी नेटवर्क के विस्तार और मजबूती पर ध्यान देने के साथ कंपनी का पूंजीगत व्यय 50,000-55,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता 4जी कवरेज है क्योंकि मेरी नजर में इस इकलौती वजह से हम लगातार ग्राहक गंवा रहे हैं। उस पूंजीगत व्यय में काफी तेजी लाई जाएगी।"

Swati Maliwal Case: दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के PA बिभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप

मूंदड़ा ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि अब से छह महीने में हमें 5जी को बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहिए। मुख्य जोर मुख्य शहरों या अन्य क्षेत्रों पर होगा जहां 5जी उपकरणों की बड़ी मौजूदगी है। यह बाजार विकसित होने के साथ ही हम निवेश करेंगे।'' उन्होंने कहा कि कंपनी का निवेश प्रतिस्पर्धी होने के लिए 17 प्राथमिकता वाले सर्किलों में कवरेज के विस्तार और मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

(For more news apart from Vodafone Idea may start 5G service in the next six months, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM