गेमिंग और OTT से ज्यादा सोशल मीडिया पर वक्त बिताते हैं लोग, रोजाना खर्च करते है इतने रुपये

खबरे |

खबरे |

गेमिंग और OTT से ज्यादा सोशल मीडिया पर वक्त बिताते हैं लोग, रोजाना खर्च करते है इतने रुपये
Published : Aug 18, 2023, 1:55 pm IST
Updated : Aug 18, 2023, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

प्रौद्योगिकी और नीति शोध संस्था ‘एस्या सेंटर’ ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

New Delhi: उपभोक्ता हर महीने ऑनलाइन गेमिंग पर 100 रुपये से कम और ओवर-द-टॉप (OTT) मंच पर 200-400 रुपये से कम खर्च करते हैं। प्रौद्योगिकी और नीति शोध संस्था ‘एस्या सेंटर’ ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

भारतीय प्रबंध संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-ए) के एक पत्र में प्रकाशित सर्वेक्षण में बताया गया है कि उपयोगकर्ता प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अधिकतम 194 मिनट, ऑनलाइन गेमिंग पर 46 मिनट और ओटीटी पर 44 मिनट बिताते हैं।

रिपोर्ट में दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, पटना, मैसूर, लखनऊ, जयपुर, और भोपाल के 2,000 उत्तरदाताओं के विचार लिए गए हैं। इसके अलावा 143 मोबाइल एप्लिकेशन में 20.6 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं का इन-ऐप डेटा पर यह रिपोर्ट आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नीति निर्माताओं की चिंता उपयोगकर्ता के समय-व्यय और खर्च किए जाने वाले पैसे को लेकर है। रिपोर्ट माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक के बाद आई है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर लगाए गए जीएसटी को सकल गेमिंग राजस्व (जीजीआर) पर 18 प्रतिशत से बदलकर 28 प्रतिशत कर दिया है। इससे जीएसटी पर उद्योग का खर्च 350 से 400 प्रतिशत बढ़ गया है। सर्वेक्षण के अनुसार, ऑनलाइन गेम के लिए भागीदारी शुल्क में 30 प्रतिशत की वृद्धि से जुड़ाव में 71 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM