रिलायंस जियो का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,716 करोड़ रुपये रहा

खबरे |

खबरे |

रिलायंस जियो का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,716 करोड़ रुपये रहा
Published : Apr 21, 2023, 6:28 pm IST
Updated : Apr 21, 2023, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Reliance Jio's March quarter net profit up 13 percent at Rs 4,716 crore
Reliance Jio's March quarter net profit up 13 percent at Rs 4,716 crore

एक साल पहले समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 4,173 करोड़ रुपये रहा था।

New Delhi: दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो का मार्च 2023 की तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,716 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 4,173 करोड़ रुपये रहा था।

रिलायंस जियो के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी परिचालन आय करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 23,394 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल 2021-22 की समान अवधि में यह 20,945 करोड़ रुपये थी।

गत 31 मार्च को समाप्त समूचे वित्त वर्ष (2022-23) में रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ 18,207 करोड़ रुपये रहा जो वर्ष 2021-22 के 14,817 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 23 प्रतिशत अधिक है। समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय भी करीब 18 प्रतिशत वृद्धि के साथ 90,786 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 2021-22 में 76,977 करोड़ रुपये रही थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM