BLR Pulse App: बेंगलुरु हवाईअड्डे ने यात्रियों की मदद के लिए लॉन्च की ‘BLR Pulse’ ऐप

खबरे |

खबरे |

BLR Pulse App: बेंगलुरु हवाईअड्डे ने यात्रियों की मदद के लिए लॉन्च की ‘BLR Pulse’ ऐप
Published : Jun 26, 2023, 1:25 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 1:25 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बीएलआर पल्स की मदद से यात्रियों को हवाईअड्डे पर एक नया अनुभव मिलेगा और यह ऐप उनके लिए एक व्यक्तिगत डिजिटल यात्रा मित्र की तरह काम करेगा।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीएलआर हवाईअड्डा) से यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया ऐप पेश किया गया है। बीएलआर हवाईअड्डे का संचालन करने वाली बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने ग्रेमैटर सॉफ्टवेयर सर्विसेज के साथ मिलकर 'BLR Pulse' नाम से इस ऐप को तैयार किया है।

BLR Pulse की मदद से यात्रियों को हवाईअड्डे पर एक नया अनुभव मिलेगा और यह ऐप उनके लिए एक व्यक्तिगत डिजिटल यात्रा मित्र की तरह काम करेगा। बीआईएलएल ने सोमवार को एक बयान में कहा,'' यह ऐप यात्रा से जुड़े सभी सवालों, जैसे सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें, प्रतीक्षा समय आदि की जानकारी देता है। यह यात्रियों को हवाईअड्डे के भीतर रास्ता दिखाने और वास्तविक समय में जरूरी जानकारी देकर यात्रियों की प्रस्थान तथा आगमन पर मदद करता है।''

बयान के अनुसार, ऐप में संवादात्मक चैटबॉट फीचर होने से विभिन्न प्रश्नों के जवाब आसानी से उपलब्ध होंगे और इस सुविधा को समय के साथ अधिक बेहतर बनाया जाएगा।

इस ऐप के बारे में बीआईएएल के प्रबंधन निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरि मरार ने कहा,''BLR Pulse ऐप की मदद से बीएलआर हवाईअड्डे से यात्रा करना अधिक आसान हो गया है। इसका मकसद हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले यात्रा की योजना बनाने में यात्रियों की मदद करना है।''

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM