Yes Bank News: येस बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 231 करोड़ रुपये पर

खबरे |

खबरे |

Yes Bank News: येस बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 231 करोड़ रुपये पर
Published : Jan 27, 2024, 5:24 pm IST
Updated : Jan 27, 2024, 5:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Yes Bank's net profit in December quarter at Rs 231 crore
Yes Bank's net profit in December quarter at Rs 231 crore

बैंक का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में 225 करोड़ रुपये रहा था।

Yes Bank's Net Profit In December Quarter at Rs 231 Crore News In Hindi: येस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 231 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई के निजी क्षेत्र के बैंक का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 52 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में 225 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में कर्ज में 11.8 प्रतिशत वृद्धि होने और शुद्ध ब्याज मार्जिन के 0.10 प्रतिशत घटकर 2.4 प्रतिशत होने से उसकी शुद्ध ब्याज आय 2.3 प्रतिशत बढ़कर 1,971 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की गैर-ब्याज आय 12.1 प्रतिशत बढ़कर 1,195 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल शुद्ध आय 5.8 प्रतिशत बढ़कर 3,211 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,036 करोड़ रुपये थी। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, ताजा गिरावट 1,200 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक अकेले खुदरा क्षेत्र से आए थे। बैंक ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पहले ही 3,800 करोड़ रुपये की संपत्ति वसूल कर ली है और उसे चालू वित्त वर्ष के लिए अपने 5,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करने का भरोसा है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात दो प्रतिशत पर स्थिर था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM