स्टार निशान वाले नोट पूरी तरह वैध : रिजर्व बैंक ने खारिज की आशंकाएं

खबरे |

खबरे |

स्टार निशान वाले नोट पूरी तरह वैध : रिजर्व बैंक ने खारिज की आशंकाएं
Published : Jul 27, 2023, 6:30 pm IST
Updated : Jul 27, 2023, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ये नोट किसी भी दूसरे वैध नोट के ही समान हैं।

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ‘स्टार’ निशान वाले नोट की वैधता को लेकर जताई जा रही तमाम आशंकाएं खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये नोट किसी भी दूसरे वैध नोट के ही समान हैं।

आरबीआई ने बयान में कहा कि गलत छपाई वाले नोट की जगह जारी किए जाने वाले नोट पर अंकित संख्या वाले पैनल में स्टार का निशान जोड़ा गया है। सीरियल नंबर वाले नोटों की गड्डी में गलत ढंग से छपे नोट के बदले स्टार निशान वाले नोट जारी किए जाते हैं।

केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण नोटों के नंबर पैनल में स्टार निशान होने पर उनकी वैधता को लेकर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में आशंकाएं जाहिर किए जाने के बाद दिया है।

आरबीआई ने कहा, ‘स्टार निशान वाला बैंक नोट किसी भी दूसरे वैध नोट की ही तरह है। उसका स्टार निशान बस यह दर्शाता है कि उसे बदले गए या दोबारा प्रिंट किए गए नोट की जगह जारी किया गया है।’’ स्टार का यह निशान नोट के नंबर और उसके पहले दर्ज होने वाले अक्षरों के बीच में लगाया जाता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM