गूगल भारत में भूकंप ‘अलर्ट’ सेवा करेगी शुरू

खबरे |

खबरे |

गूगल भारत में भूकंप ‘अलर्ट’ सेवा करेगी शुरू
Published : Sep 27, 2023, 5:32 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 5:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Google will start earthquake 'alert' service in India
Google will start earthquake 'alert' service in India

कंपनी के अनुसार, यह सेवा आने वाले सप्ताह में एंड्रॉयड-5 और उसके बाद के संस्करणों में उपलब्ध होगी।

New Delhi: इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल भारत में एक भूकंप अलर्ट (चेतावनी) सेवा शुरू करेगी। यह सेवा एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेंसर का उपयोग करके भूकंप का अनुमान और उसकी तीव्रता का पता लगाने का काम करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गूगल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के परामर्श के साथ भारत में ‘एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम’ पेश किया है।  कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा, ‘‘(एनडीएमए) और एनएससी के परामर्श के साथ आज हम भारत में एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट प्रणाली पेश कर रहे हैं। इसके जरिए हमारी कोशिश एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को उनके क्षेत्र में भूकंप आने की स्वचालित शुरुआती चेतावनी देना है।’’

कंपनी के अनुसार, यह सेवा आने वाले सप्ताह में एंड्रॉयड-5 और उसके बाद के संस्करणों में उपलब्ध होगी। यह प्रणाली एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद छोटे ‘एक्सेलेरोमीटर’ की मदद लेती है जो मिनी सीस्मोमीटर (भूकम्पमापी) के रूप में काम कर सकता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM

सोर्स तो आपके गले से पंजाब पुलिस निकलवाकर रहेंगे, अमन अरोड़ा की प्रताप बाजवा को चेतावनी

15 Apr 2025 5:08 PM

सड़कें तो सरकारों ने किए जाम, किसान क्यों हुए बदनाम, यूनियन नेता ने बताया किसानों के कितने करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

14 Apr 2025 2:15 PM

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM