मप्र : मोबाइल फोन की बैटरी फटने से व्यक्ति की मौत, फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच में जुटे

खबरे |

खबरे |

मप्र : मोबाइल फोन की बैटरी फटने से व्यक्ति की मौत, फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच में जुटे
Published : Feb 28, 2023, 2:56 pm IST
Updated : Feb 28, 2023, 2:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Person dies due to mobile phone battery explosion (सांकेतिक फोटो)
Person dies due to mobile phone battery explosion (सांकेतिक फोटो)

कथित तौर पर चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट होने से यह घटना हुई और घटनास्थल पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा था।’

उज्जैन (मप्र) : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कथित तौर मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट होने से 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बड़नगर कस्बे में हुई और फोरेंसिक विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।

बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहा, ‘‘मृतक की पहचान दयाराम बरोड़ के रूप में हुई है जो अपने दोस्त के साथ कहीं जाने वाला था। जब बड़ोद ने फोन नहीं उठाया तो दोस्त उसके घर गया और उसे मृत हालत में पाया। कथित तौर पर चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट होने से यह घटना हुई और घटनास्थल पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा था।’’

उन्होंने कहा कि शव के पास मोबाइल फोन के टुकड़े भी मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि घर में कोई अन्य विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं यह घटना घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के कारण तो नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM