IPhone Price Drop: भारत में सस्ता हुआ iPhone, यहां देखें नई कीमतों की पूरी लिस्ट

खबरे |

खबरे |

IPhone Price Drop: भारत में सस्ता हुआ iPhone, यहां देखें नई कीमतों की पूरी लिस्ट
Published : Jul 29, 2024, 5:06 pm IST
Updated : Jul 29, 2024, 5:06 pm IST
SHARE ARTICLE
iPhone becomes cheaper in India
iPhone becomes cheaper in India

अब प्रो या प्रो मैक्स मॉडल खरीदने पर 5,100 रुपये से 6,000 रुपये तक की बचत होगी।

IPhone Price Drop : Apple ने भारत में अपने विभिन्न iPhone मॉडलों की कीमतों में 6,000 रुपये तक की कटौती की है, जिनमें टॉप-एंड iPhone 15 Pro मॉडल से लेकर एंट्री-लेवल iPhone SE तक शामिल हैं। यह बदलाव केंद्रीय बजट 2024 में मोबाइल उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क को 20% से घटाकर 15% करने के कुछ दिनों बाद आया है।

iPhone की कीमतें 4 फीसदी घटी

अब प्रो या प्रो मैक्स मॉडल खरीदने पर 5,100 रुपये से 6,000 रुपये तक की बचत होगी। भारत में निर्मित iPhone 13, 14 और 15 की कीमतों में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ ही iPhone SE 2,300 रुपये सस्ता हो गया है.

कंपनी आमतौर पर नया प्रो मॉडल हैंडसेट लॉन्च करने के बाद पुराने मॉडल को बंद कर देती है। केवल डीलर और पुनर्विक्रेता ही पुराने मॉडलों पर छूट देते हैं। भारत में iPhone की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जबकि चीन में यह घट रही है। 2023-24 में भारत में Apple की बिक्री 33 फीसदी बढ़कर 67 हजार करोड़ रुपये हो गई. Apple ने इस साल अप्रैल-जून में रिकॉर्ड 32 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया है।

iPhone चीन के टॉप 5 स्मार्टफोन्स में से बाहर

चीन में एप्पल का आईफोन खुद को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। खुदरा विक्रेताओं द्वारा दी जा रही छूट के बावजूद फोन की बिक्री में गिरावट आई है। चीन में अब आईफोन टॉप-5 स्मार्टफोन की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। iPhone को चीनी ब्रांड्स से मुकाबला करना होगा. मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस के मुताबिक, पिछली तिमाही में आईफोन की चीनी शिपमेंट में 4 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी-मार्च तिमाही में चीनी बाजार में iPhone की बिक्री 19 प्रतिशत गिर गई।

iPhone 15 की नई कीमत

128 जीबी - 79,600 रुपये

256 जीबी - 89,600 रुपये

512 जीबी - 1,09,600 रुपये

iPhone 15 Plus की नई कीमत

128 जीबी - 89,600 रुपये

256 जीबी - 99,600 रुपये

512 जीबी - 1,19,600 रुपये

iPhone 15 Pro की नई कीमत

128 जीबी - 1,29,800 रुपये

256 जीबी - 1,39,800 रुपये

512 जीबी - 1,59,700 रुपये

1 टीबी- 1,79,400 रुपये

iPhone 15 Pro Max की नई कीमत

256 जीबी - 1,54,000 रुपये

512 जीबी - 1,73,900 रुपये

1 टीबी- 1,93,500 रुपये

iPhone 14 की नई कीमत

128 जीबी - 69,600 रुपये

256 जीबी - 79,600 रुपये

512 जीबी - 99,600 रुपये


(For More News Apart from iPhone becomes cheaper in India, see the complete list of new prices here, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM