Maruti Suzuki: अर्नब रॉय होंगे मारुति सुजुकी के नए CFO

खबरे |

खबरे |

Maruti Suzuki: अर्नब रॉय होंगे मारुति सुजुकी के नए CFO
Published : Aug 29, 2023, 3:31 pm IST
Updated : Aug 29, 2023, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Maruti Suzuki nominates Arnab Roy as Chief Financial Officer
Maruti Suzuki nominates Arnab Roy as Chief Financial Officer

वह वर्तमान में सीएफओ का पद संभाल रहे अजय सेठ का स्थान लेंगे।

New Delhi: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को अर्नब रॉय को मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति 16 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी। वह वर्तमान में सीएफओ का पद संभाल रहे अजय सेठ का स्थान लेंगे। सेठ इस साल के अंत में सेवानिवृत्त होंगे।

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सेठ 31 दिसंबर, 2023 को कंपनी के पूर्णकालिक सीएफओ (मुख्य वित्त अधिकारी) के पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में रॉय को 16 अक्टूबर, 2023 से सीएफओ मनोनीत किया गया है। वह एक जनवरी, 2024 से पूर्णकालिक सीएफओ होंगे।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के मुताबिक, सेठ सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यकारी बोर्ड में सदस्य बने रहेंगे।  कंपनी ने कहा कि रॉय के पास अमेरिकी, ब्रिटेन और फ्रांस की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में वित्त और लेखा से संबद्ध विभिन्न पहलुओं को संभालने का 26 साल का अनुभव है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM