मारुति सुजुकी ने भारत में 2.5 करोड़ बिक्री का आंकड़ा किया पार : सुजुकी मोटर कॉर्प

खबरे |

खबरे |

मारुति सुजुकी ने भारत में 2.5 करोड़ बिक्री का आंकड़ा किया पार : सुजुकी मोटर कॉर्प
Published : Jan 31, 2023, 10:39 am IST
Updated : Jan 31, 2023, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
Maruti Suzuki crosses 25 million sales mark in India: Suzuki Motor Corp
Maruti Suzuki crosses 25 million sales mark in India: Suzuki Motor Corp

मारुति सुजुकी इंडिया ने फरवरी 2012 में एक करोड़ की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था और जुलाई 2019 में दो करोड़ बिक्री का आंकड़ा प्राप्त किया।

New Delhi: जापान की प्रमुख वाहन कंपनी, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने सोमवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में 2.5 करोड़ घरेलू बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने नौ जनवरी, 2023 को बिक्री का यह आंकड़ा हासिल किया।

सुजुकी ने वर्ष 1982 में मारुति सुजुकी के पूर्ववर्ती मारुति उद्योग के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए और दिसंबर 1983 में अपनी पहली कार - मारुति 800 - पेश की।

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, मौजूदा समय में, भारत में 17 मॉडल का उत्पादन और बिक्री हो रहा है, और मारुति सुजुकी हाल ही में बढ़ते एसयूवी मॉडल में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है, साथ ही हाइब्रिड (पेट्रोल और बिजली से चलने वाले) और सीएनजी मॉडल को लोकप्रिय बनाने के प्रयास भी कर रही है। हाइब्रिड और सीएनजी मॉडल की संचयी बिक्री लगभग 21 लाख इकाई रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने फरवरी 2012 में एक करोड़ की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था और जुलाई 2019 में दो करोड़ बिक्री का आंकड़ा प्राप्त किया। इस साल जनवरी में कंपनी ने 2.5 करोड़ बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM