Maruti Suzuki News: मारुति सुजुकी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपये पर

खबरे |

खबरे |

Maruti Suzuki News: मारुति सुजुकी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपये पर
Published : Jul 31, 2024, 5:17 pm IST
Updated : Jul 31, 2024, 5:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Maruti Suzuki's first quarter net profit increases by 47 percent to Rs 3,650 crore
Maruti Suzuki's first quarter net profit increases by 47 percent to Rs 3,650 crore

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,485 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Maruti Suzuki News: देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि लागत में कटौती के प्रयासों, अनुकूल जिंस कीमतों तथा विदेशी मुद्रा विनिमय लाभ की वजह से उसके मुनाफे में बढ़ोतरी हुई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,485 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री बढ़कर 33,875 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 30,845 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी ने 5,21,868 वाहन बेचे, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। पहली तिमाही में कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 4,51,308 इकाई रही।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का निर्यात 12 प्रतिशत बढ़कर 70,560 इकाई रहा।  बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.28 प्रतिशत बढ़कर 13,167.95 रुपये पर बंद हुआ।(pti)

(For More News Apart from Maruti Suzuki's first quarter net profit increases by 47 percent to Rs 3,650 crore, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM