IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर के विवाद पर BCCI का सख्त एक्शन, दोनों पर लगाया मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना

खबरे |

खबरे |

IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर के विवाद पर BCCI का सख्त एक्शन, दोनों पर लगाया मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना
Published : May 2, 2023, 2:39 pm IST
Updated : May 2, 2023, 2:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दोनों के बीच 2013 में भी तीखी बहस हुई थी।

नई दिल्ली: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैच के बाद हुई लड़ाई के मामले में अब बीसीसीआई ने कार्रवाई की है. लखनऊ में आईपीएल मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक बार फिर तकरार देखने को मिली। दोनों एक दूसरे के सामने आ गए। 5 मिनट तक बहस हुई। मामला इतना बढ़ा कि एल.एस.जी.के कप्तान केएल राहुल और सीनियर खिलाड़ी अमित मिश्रा को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद भी कोहली और गंभीर एक-दूसरे से नाराज नजर आए। बता दें कि इससे पहले दोनों के बीच 2013 में भी तीखी बहस हुई थी।

मैच के दौरान विराट ने अपने जूते दिखाकर नवीन-उल-हक को  स्लेजिंग भी किया। विवाद के बाद, गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आईपीएल से प्रतिबंधित कर दिया गया था। आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उन पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। एलएसजी गेंदबाज नवीन-उल-हक पर भी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। गौतम गंभीर, कोहली और नवीन ने अपनी गलती मानी है।

pppp

विवाद विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा के दौरान शुरू हुआ। अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने विराट को कुछ ऐसा कह दिया था जो मारपीट में बदल गया। उस वक्त मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर काइल मेयर्स विराट के साथ चलते हुए दिखे. विराट और मेयर्स के बीच भी विवाद बढ़ता नजर आया तो गौतम गंभीर वहां पहुंचे. वह हाथ पकड़कर वहां से अपने बैटर ले आए । बाद में विराट और गंभीर आपस में उलझते हुए नजर आए.


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM