Bihar News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20, सकीबुल का अर्धशतक पर बंगाल से हारा बिहार

खबरे |

खबरे |

Syed Mushtaq Ali Trophy T20 News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20, सकीबुल का अर्धशतक पर बंगाल से हारा बिहार
Published : Dec 3, 2024, 4:45 pm IST
Updated : Dec 3, 2024, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Syed Mushtaq Ali Trophy T20, Bihar lost to Bengal on Saqibul half-century news in hindi
Syed Mushtaq Ali Trophy T20, Bihar lost to Bengal on Saqibul half-century news in hindi

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गए इस मुकाबले में बंगाल ने टॉस जीत कर बिहार को बैटिंग का न्योता दिया।

Syed Mushtaq Ali Trophy T20 News In Hindi: पटना, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मैच में बंगाल ने बिहार को नौ विकेट से हराया। बंगाल के करण लाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ग्रुप ए में खेल रहा बिहार अपना अंतिम मुकाबला 5 दिसंबर को मध्यप्रदेश के खिलाफ खेलेगा।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गए इस मुकाबले में बंगाल ने टॉस जीत कर बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन बनाये। जवाब में बंगाल ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

बिहार ने सकीबुल गनी के 79 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाये। सकीबुल गनी 56 गेंद में 12 चौका व 1 छक्का की मदद से 79 रन बनाये। इसके अलावा अंकित सिंह ने 15 गेंद ममें 2 चौका की मदद से 11, कुमार रजनीश ने 17 गेंद में 2 चौका की मदद से 22,बिपिन सौरभ ने 11 गेंद में 1 छक्का की मदद से 13 रन की पारी खेली।

इसके अलावा मयंक चौधरी ने 6, सचिन कुमार सिंह ने 5, प्रशांत कुमार सिंह ने नाबाद 5 और आमोद यादव ने नाबाद 2 रन बनाये।

बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 1, सयान घोष ने 32 रन देकर 2, प्रयास राय बर्मन ने 17 रन देकर 1 और शहबाज ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

148 रन के लक्ष्य को बंगाल ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 150 रन बना कर प्राप्त कर लिया।

बंगाल की ओर अभिषेक परोल ने 10 गेंद में चार चौका की मदद से 19 रन की पारी खेली। करण लाल ने 47 गेंद में 9 चौका व 6 छक्का की मदद से नाबाद 94 और सुदीप कुमार घरामी ने 27 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 32 रन बनाये।

बिहार की ओर से एकमात्र सफलता प्रशांत कुमार सिंह को मिली जिन्होंने 3 ओवर में 29 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाये। आमोद यादव ने 3 ओवर में 25, गजेंद्र सिंह ने 3 ओवर में 33, हिमांशु सिंह ने 3 ओवर में 40 और सचिन कुमार सिंह ने 2 ओवर में 21 रन खर्च किये पर सफलता हाथ नहीं लगी।

(For more news apart from Syed Mushtaq Ali Trophy T20, Bihar lost to Bengal on Saqibul half-century News In Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM