अभ्यास के दौरान रोहित के बायें अंगूठे में लगी चोट

खबरे |

खबरे |

अभ्यास के दौरान रोहित के बायें अंगूठे में लगी चोट
Published : Jun 6, 2023, 6:31 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Rohit injured his left thumb during practice
Rohit injured his left thumb during practice

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि बुधवार से यहां शुरू हो रहे खिताबी मुकाबले से पहले उनके साथ कोई समस्या नहीं है।

लंदन:  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से एक दिन पहले नेट पर बल्लेबाजी करते हुए बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। लंदन में बादलों की आंख मिचौली से भरी एक और सुबह में रोहित टीम के तीन अन्य सदस्यों के साथ वैकल्पिक अभ्यास के लिए आए थे। इस मौके पर भारतीय कप्तान के साथ रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव , केएस भरत के अलावा टीम के नेट गेंदबाज मौजूद थे। थ्रोडाउन पर अभ्यास के दौरान गेंद लगने के बाद रोहित को अपना बायां अंगूठा पकड़े हुए देखा गया लेकिन वह असहज नहीं दिख रहे थे। एहतियात के तौर पर उन्होंने इसके बाद अभ्यास नहीं किया।

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि बुधवार से यहां शुरू हो रहे खिताबी मुकाबले से पहले उनके साथ कोई समस्या नहीं है। ओवल में पहला टेस्ट मैच 1880 में खेला गया था लेकिन यह पहला अवसर है जबकि वह जून के महीने में टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। पिछले दो दिनों से यहां बादल छाये है लेकिन मैच के शुरुआती तीन तक मौसम अच्छा रहने का पूर्वानुमान है। मैच के चौथे दिन बारिश की आशंका है। इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM