गेटाफे से भिड़ने को तैयार भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम

खबरे |

खबरे |

गेटाफे से भिड़ने को तैयार भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम
Published : May 9, 2023, 6:56 pm IST
Updated : May 9, 2023, 6:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian U-17 men's football team ready to take on Getafe
Indian U-17 men's football team ready to take on Getafe

एशियाई कप में भारत को ग्रुप डी में रखा गया है।

New Delhi: भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम अपने पांचवें अभ्यास मैच में बुधवार को सेगोविया के ओटेरो डि हेरेरोस में गेटाफे सीएफ अंडर-18 टीम से भिड़ने को तैयार है। भारतीय टीम अगले महीने थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप की तैयारी के लिए पिछले कुछ हफ्तों से स्पेन में ट्रेनिंग कर रही है।

एशियाई कप में भारत को ग्रुप डी में रखा गया है। भारतीय टीम 17 जून को वियतनाम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और फिर उज्बेकिस्तान (20 जून) और जापान (23 जून) से भिड़ेगी। भारत अपने मुकाबले पाथुम थानी और बैंकॉक में खेलेगा।

भारत ने अब तक दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको डि मैड्रिड अंडर-17 (4-1), सीडी लेगानेस अंडर-18 (0-2), एटलेटिको डि मैड्रिड अंडर-16 (2-1) और रीयाल मैड्रिड अंडर-17 (3-3) के खिलाफ मैच खेले हैं। टीम की नजरें अब दौरे के अपने अंतिम दो मुकाबलों पर टिकी है जिसके बाद टीम जर्मनी में दो हफ्ते तैयारी करेगी।

मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने कहा, ‘‘पिछले कुछ मुकाबलों के बाद लड़के कड़ी मेहनत करने के लिए बेहद प्रेरित हैं, विशेषकर रीयाल मैड्रिड के खिलाफ नतीजे के बाद वे काफी सकारात्मक हैं।’’

गेटाफे अंडर-18 के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होगा विशेषकर शारीरिक तौर पर।

फर्नांडिस ने कहा, ‘‘बेशक इस स्तर पर कोई मैच आसान नहीं होता और गेटाफे अंडर-18 काफी अच्छी टीम है। वे तकनीकी रूप से मजबूत हैं और मेरा मानना है कि वे शारीरिक रूप से भी हमारे से अधिक मजबूत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमारे भी अपने मजबूत पक्ष हैं और हम उसी के अनुसार खेलेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM