रिंकू सिंह भारतीय टीम में जगह बनाने से बहुत दूर नहीं: हरभजन सिंह

खबरे |

खबरे |

रिंकू सिंह भारतीय टीम में जगह बनाने से बहुत दूर नहीं: हरभजन सिंह
Published : May 11, 2023, 5:09 pm IST
Updated : May 11, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

एक अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी हरभजन के सुर में सुर मिलाया।

New Delhi: पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह छोटे प्रारूप में जल्द ही भारतीय टीम में जगह बनाएंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने 11 मैच में 151 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाकर खुद को फिनिशर के रूप में स्थापित किया है।

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘भारतीय टीम की कैप (टीम के लिए पदार्पण)  जल्द ही रिंकू के सिर पर होगी। वह प्रेरणादायी खिलाड़ी है। वह आज जहां है वहां पहुंचने के लिए उसने बेहद कड़ी मेहनत की है। अपने ऊपर यह विश्वास रखने के लिए उसे पूरा श्रेय जाता है। उसका यात्रा जीवन का एक सबक है और सभी युवा बच्चों को उससे सीखना चाहिए।’’

एक अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी हरभजन के सुर में सुर मिलाया।

कैफ ने कहा, ‘‘रिंकू सिंह में वह परिपक्वता है। उसका फुटवर्क काफी अच्छा है और स्ट्राइक रोटेट करने की भी कोशिश करता है। रिंकू को पता है कि अपनी फॉर्म को अच्छी पारी में कैसे बदलना है और उसे यह भी पता है कि जब तेजी दिखानी है। वह बड़े शॉट खेलने में सक्षम है।’’

भारत को जुलाई में वेस्टइंडीज और अमेरिका में पांच टी20 मैच खेलने हैं और फिर अफगानिस्तान से अपनी सरजमीं और आयरलैंड से उसके मैदानों पर सबसे छोटे प्रारूप में तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं। रिंकू के अलावा तिलक वर्मा और जितेश शर्मा भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM