Asian Archery Championships: अंकिता भकत ने ओलंपिक रजत पदक विजेता सुहयोन को हराकर महिला रिकर्व में स्वर्ण पदक जीता
Published : Nov 14, 2025, 4:47 pm IST
Updated : Nov 14, 2025, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Ankita Bhakat defeated Olympic silver medallist Suhyeon to win the women's recurve gold medal news in hindi
Ankita Bhakat defeated Olympic silver medallist Suhyeon to win the women's recurve gold medal news in hindi

अंकिता ने सेमीफाइनल में भारत की पूर्व नंबर एक और अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

Asian Archery Championships Latest News Hindi: भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने शुक्रवार को एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता दक्षिण कोरियाई तीरंदाज सुहयोन को पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। (Ankita Bhakat defeated Olympic silver medallist Suhyeon to win the women's recurve gold medal news in hindi) 

अंकिता ने सेमीफाइनल में भारत की पूर्व नंबर एक और अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में दोनों तीरंदाजों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा और शूट-ऑफ में भी दोनों ने नौ-नौ अंक हासिल किए, लेकिन अंकिता का तीर केंद्र के और करीब रहने के कारण वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।

फाइनल में अंकिता ने पहला सेट 29-27 से जीता। दूसरा सेट 27-27 से बराबरी पर रहा। तीसरे सेट में नाम सुहयोन ने 28-26 से बढ़त बनाई, लेकिन चौथे सेट में अंकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29-28 से बढ़त हासिल की। निर्णायक सेट में भी दमखम दिखाते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

इसी के साथ भारत ने महिला रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीत लिया। संगीता ने अनुभवी तीरंदाज और पांच बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी को शूट-ऑफ में 6-5 से हराया। अंकिता भकत की यह जीत एशियाई तीरंदाजी में भारत की लगातार मजबूत उपस्थिति को साबित करती है और युवा तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

(For more news apart from Ankita Bhakat defeated Olympic silver medallist Suhyeon to win the women's recurve gold medal news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM