Yo Yo test: विराट कोहली नहीं शुभमन गिल है सबसे फिट खिलाड़ी, Yo Yo टेस्ट में किया टॉप

खबरे |

खबरे |

Yo Yo test: विराट कोहली नहीं शुभमन गिल है सबसे फिट खिलाड़ी, Yo Yo टेस्ट में किया टॉप
Published : Aug 26, 2023, 1:33 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 1:33 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

‘यो-यो’ परीक्षण कराने वाले सभी क्रिकेटरों ने 16.5 का ‘कट-ऑफ’ स्तर पार कर लिया है।

New Delhi:  भारतीय टीम के खिलाड़ी 31 अगस्त से शुरु हो रहे एशिया कप से पहले नियमित फिटनेस परीक्षण से गुजर रहे हैं जिसमें युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ‘यो-यो’ परीक्षण (YoYo Test)  में 18.7 के स्कोर से शीर्ष पर रहे। ‘यो-यो’ परीक्षण कराने वाले सभी क्रिकेटरों ने 16.5 का ‘कट-ऑफ’ स्तर पार कर लिया है। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के अनुसार 17.2 का स्कोर बनाया।

जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (एशिया कप के रिजर्व सदस्य) और केएल राहुल इन पांच क्रिकेटरों को छोड़कर सभी इस टेस्ट को कर चुके हैं। बीसीसीआई के इस सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘यो-यो टेस्ट एक ‘एयरोबिक एंड्योरेंस फिटनेस टेस्ट’ है, जिसमें नतीजे इसे देखते हुए अलग हो सकते हैं कि आप अंतिम मैच कब खेले और पिछले हफ्ते आप कितने कार्यभार से गुजरे हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘गिल का सबसे ज्यादा 18.7 स्कोर रहा। ज्यादातर खिलाड़ियों ने 16.5 से 18 के बीच स्कोर किया। ’’ बीसीसीआई ने यह फिटनेस कम अनुकूलन शिविर का आयोजित किया है क्योंकि अक्टूबर में होने वाले विश्व कप से पहले यही एकमात्र ‘विंडो’ थी।

सूत्र ने कहा, ‘‘अगर खिलाड़ियों के पास दो टूर्नामेंट के बीच समय रहता है तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की खेल विज्ञान टीम भारतीय टीम के खेल स्टाफ के साथ मिलकर सभी अनिवार्य परीक्षण करती है। ’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM