IPL 2023, RBC vs KKR: कोहली ने नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद कहा, "हमने उन्हें जीत तोहफे में दे दी"

खबरे |

खबरे |

IPL 2023, RCB vs KKR: कोहली ने नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद कहा, "हमने उन्हें जीत तोहफे में दे दी"
Published : Apr 27, 2023, 12:23 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 12:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Kolkata Knight Riders Beat Royal Challengers Bangalore by 21 Runs
Kolkata Knight Riders Beat Royal Challengers Bangalore by 21 Runs

कोहली ने कहा, ‘‘मैदान में हमने दो मौके गंवाए जिससे हमें 25 से 30 रन का नुकसान हुआ।

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 रन की हार के बाद कहा कि उनके खिलाड़ियों ने मैदान पर काफी गलतियां की और विरोधी टीम को जीत तोहफे में दे दी।

नाइट राइडर्स के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RBC की टीम कोहली (37 गेंद में 54 रन, छह चौके) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 179 रन ही बना सकी। उनके अलावा सिर्फ महिपाल लोमरोर (34) और दिनेश कार्तिक (22) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

नाइट राइडर्स की ओर से लेग स्पिनरों वरूण चक्रवर्ती (27 रन पर तीन विकेट) और सुयश शर्मा (30 रन पर दो विकेट) ने मिलकर पांच विकेट चटकाए। आंद्रे रसेल (29 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए।

नाइट राइडर्स ने इससे पहले जेसन रॉय (29 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों से 56 रन) के अर्धशतक और कप्तान राणा (21 गेंद में 48 रन, चार छक्के, तीन चौके) की तेजतर्रार पारी से पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमने उन्हें मैच तोहफे में दे दिया। हम हारने के हकदार थे। हम पर्याप्त पेशेवर खेल नहीं दिखा सके। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन क्षेत्ररक्षण स्तर के अनुरूप नहीं था। हमने उन्हें मुफ्त का तोहफा दे दिया।’’आरसीबी के क्षेत्ररक्षकों ने नाइट राइडर्स के कप्तान राणा को दो जीवनदान दिए जबकि रॉय का भी कैच टपकाया।

कोहली ने कहा, ‘‘मैदान में हमने दो मौके गंवाए जिससे हमें 25 से 30 रन का नुकसान हुआ। बल्लेबाजी में हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन फिर हमने आसानी से चार-पांच विकेट गंवा दिए। वे विकेट लेने वाली गेंदें नहीं थी लेकिन हमने सीधे क्षेत्ररक्षकों के हाथ में शॉट मारे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भी विकेट गंवाने के बाद एक साझेदारी ने हमें मैच में वापसी दिलाई। हम एक और अच्छी साझेदारी नहीं कर पाए।’’

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM