RCB को लगा झटका, IPL के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे हेजलवुड; मैक्सवेल का भी पहले मैच में खेलना अनिश्चित

खबरे |

खबरे |

RCB को लगा झटका, IPL के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे हेजलवुड; मैक्सवेल का भी पहले मैच में खेलना अनिश्चित
Published : Mar 30, 2023, 1:59 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 1:59 pm IST
SHARE ARTICLE
RCB got a blow, Hazlewood will not be able to play in the opening match of IPL
RCB got a blow, Hazlewood will not be able to play in the opening match of IPL

रिपोर्ट में कहा गया है कि हेजलवुड आईपीएल में भाग लेने का फैसला करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेंगे।

New Delhi:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुक्रवार से अहमदाबाद में शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे। 

‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेजलवुड को टी20 टूर्नामेंट के बाद के चरण में खेलने की उम्मीद है। यह 32 वर्षीय तेज गेंदबाज पैर की चोट से उबर रहा है जिसके कारण वह भारत में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेजलवुड आईपीएल में भाग लेने का फैसला करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेंगे।

इस महीने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के अंतिम दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का भी बेंगलुरू में दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि वह अभी तक पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM