सूखी खांसी से हैं परेशान, चाय में मिला कर पिएं ये 4 चीजें, तुंरत होगा आराम 

खबरे |

खबरे |

सूखी खांसी से हैं परेशान, चाय में मिला कर पिएं ये 4 चीजें, तुंरत होगा आराम 
Published : Jan 2, 2023, 3:44 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 10:02 am IST
SHARE ARTICLE
Drink these 4 things mixed with tea, you will get relief immediately
Drink these 4 things mixed with tea, you will get relief immediately

सर्दियों में बहुत से लोगों को ड्राई कफ की समस्या परेशान करती है तो चाय में कुछ चीजों को मिला कर इसका सेवन करें

Dry cough remedy: ड्राई कफ की समस्या में अक्सर लोग लंबे समय तक परेशान रहते हैं। ऐसे में चाय में इन चीजों को मिला कर पीना कफ कम करने में मदद कर सकता है।

सर्दियों में बहुत से लोगों को ड्राई कफ की समस्या परेशान करती है। सबसे ज्यादा लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका कफ इतना सूख गया है कि ये सीन में जम गया है और कंजेशन पैदा कर रहा है। कई बार ये समस्या खांसी में तुंरत एंटीबायोटिक दवा लेने की वजह से भी हो सकती है।  तो, कई बार ये एलर्जी और इंफेक्शन की वजह से भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में अगर आप चाय में कुछ चीजों को मिला कर इसका सेवन करें तो इस समस्या से बच सकते हैं। जैसे कि: 

1. चाय में मिलाए शहद : 
शहद  खांसी और सर्दी के लक्षणों को कम करने का एक प्राकृतिक तरीका है। यह आंतरिक सूजन को कम करके आपके गले की खराश में भी कुछ राहत प्रदान करता है। शहद बलगम को तोड़ता है और इसे बाहर निकालने में मदद करता है। शहद खांसी की गंभीरता और अवधि को कम करने में भी मदद करता है। तो, अपनी पसंदीदा हर्बल चाय में शहद की कुछ बूंदों को मिलाने से भी कफ को ढीला करने, दर्द को शांत करने और खांसी को दबाने में मदद मिल सकती है।

2. चाय में मिलाएं नींबू का रस :
नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।  विटामिन सी आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और फ्लू के लक्षणों को कम करती है। इसके अलावा ये इंफेक्शन और एलर्जी को भी कम करने में मददगार है और जिससे सूखी खांसी की समस्या से राहत मिल सकती है। 

3. मुलेठी:
मुलेठी स्वाद का मीठा और थोड़ा कड़वा होती है। यह अपने एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुणों  के कारण पारंपरिक रूप से सर्दी और खांसी की समस्या में इस्तेमाल होती है। ये बैक्टीरिया और वायरस के विकास को रोकती है और बलगम को तोड़ कर इसे बाहर निकालने में मदद करती है। 

4. नमक:
अगर आपको बहुत ज्यादा सूखी खांसी है तो चाय में नमक मिला कर लें। ये बड़ी तेजी से काम करता है और बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है। ये फेफड़ों का ताप बढ़ाता है और बलगम को पिघलाता है। इससे तेजी से बलगम बाहर निकालने में मदद मिलती है।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM