Health Tips:बदले मौसम में अगर बलगम से हैं परेशान... तो ऐसे रखें ध्यान, मिलेगी राहत

खबरे |

खबरे |

Health Tips:बदले मौसम में अगर बलगम से हैं परेशान... तो ऐसे रखें ध्यान, मिलेगी राहत
Published : Mar 5, 2024, 4:43 pm IST
Updated : Mar 5, 2024, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
People suffering from phlegm should take care in the change of weather
People suffering from phlegm should take care in the change of weather

कभी-कभी सीने में दर्द और छाती में जमाव का कारण बनता है।

Health Tips: आजकल बदलते मौसम के कारण बहुत से लोग सर्दी-गर्मी से पीड़ित हैं। इसलिए गले में बलगम होना एक आम समस्या है। यह घर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी हो सकता है। लेकिन अगर समय पर बलगम का इलाज न किया जाए तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। वायु मार्ग के पास बलगम जमा हो जाता है, जो कभी-कभी सीने में दर्द और छाती में जमाव का कारण बनता है। ऐसे में बलगम के कारण सांस लेने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।

ऐसे में बलगम होने पर कैसे ध्यान दें?  चलिए जानते हैं

नमक के पानी से करें गरारे

ऐसे में बलगम होने पर नमक के पानी से गरारे करने पर राहत मिलेगी। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारे करने से संक्रमण कम होता है और कफ से राहत मिलती है। यह खांसी को कम करता है और दर्द से राहत देता है। क्योंकि नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले को आराम पहुंचाते हैं। ऐसे में बलगम होने पर गरारे करना लाभदायक है।

फाइबर युक्त खाद्य भी मददगार

बलगम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्वस्थ भोजन के साथ-साथ फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी फायदा मिलता हैं। अपने आहार में लहसुन, अदरक और गाजर का सेवन करें। इसके साथ ही वसायुक्त भोजन के सेवन से भी बचना चाहिए। ये चीजें बलगम बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा आप काली मिर्च का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं। लेकिन याद रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

धूम्रपान से बढ़ेगी परेशानी

ऐसे में जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन लोगों को कफ के दौरान धूम्रपान से बचना चाहिए। क्योंकि धूम्रपान करने से जहां सेहत खराब होती हैं वहीं धूम्रपान से बलगम की समस्या बढ़ सकती है। धूम्रपान करने से बलगम जमा हो जाता है। इसके साथ ही सिगरेट का धुआं श्वसन तंत्र में जमा होने लगता है, जिससे फेफड़ों में रुकावट की आशंका बढ़ जाती है।

वहीं बलगम की ज्यादा समस्या होने पर आप केवल उपाय न करें बल्कि डॉक्टर से परामर्श के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

(For more news apart from People suffering from phlegm should take care in the change of weather News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM