Lifestyle News: जान लें कैसे और कितनी बार धोएं अपना चेहरा, त्वचा रहेगी ग्लोइंग

खबरे |

खबरे |

Lifestyle News: जान लें कैसे और कितनी बार धोएं अपना चेहरा, त्वचा रहेगी ग्लोइंग
Published : Apr 6, 2025, 6:41 pm IST
Updated : Apr 6, 2025, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Know how and how often you should wash your face news in hindi
Know how and how often you should wash your face news in hindi

क्या आप भी इस समस्या का समाधान जानना चाहते हैं? तो बिल्कुल भी परेशान न हों।

Lifestyle News In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं। इसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें से एक त्वचा संबंधी समस्या भी है। सही तरीके से देखभाल न करने के कारण चेहरे की खूबसूरती खत्म होने लगती है।

हालांकि, त्वचा को साफ रखने के लिए रोजाना चेहरा धोना बहुत जरूरी है। इससे हमारा चेहरा चमकदार और ग्लोइंग बना रहता है। बेहतर रिजल्ट के लिए हम अच्छे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं ताकि हमारा चेहरा खूबसूरत दिखे। लेकिन हम इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि चेहरा धोते समय किन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

क्या आप भी इस समस्या का समाधान जानना चाहते हैं? तो बिल्कुल भी परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में चेहरा धोने का सही तरीका और किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है, यह बताने जा रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

चेहरा धोते समय क्या ध्यान रखना चाहिए?

  • ज़्यादा स्क्रबिंग: ज़्यादा स्क्रबिंग या रगड़ने से चेहरे में जलन हो सकती है। इसके अलावा इससे त्वचा कमज़ोर भी हो जाती है। ऐसे में हमें हल्के हाथों से स्क्रबिंग करनी चाहिए।  
  • बार-बार चेहरा धोना: अगर आप बार-बार अपना चेहरा धोते हैं तो इससे आपका चेहरा रूखा और बेजान हो सकता है। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार अपना चेहरा धोएं। 
  • गर्म पानी का उपयोग न करें: गर्म पानी त्वचा को शुष्क और बेजान बना सकता है, इसलिए आपको ठंडे पानी या सामान्य गुनगुने पानी का उपयोग करना चाहिए। 
  • सही फेस वॉश का चयन: आपको अपनी त्वचा की बनावट के अनुसार फेस वॉश का उपयोग करना चाहिए। जैसे कि सूखी त्वचा, तैलीय त्वचा या पिंपल रहित फेस वॉश। 

चेहरा धोने के बाद क्या करें?

चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे को कॉटन के कपड़े या तौलिए से पोंछ लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं क्योंकि इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है। अगर आप धूप में बाहर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। 

(For More News Apart From Know how and how often you should wash your face News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM