Lifestyle: वजन कम करने में मददगार है ब्राउन राइस
Published : Sep 24, 2024, 5:16 pm IST
Updated : Sep 24, 2024, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Brown rice is helpful in reducing weight news in hindi
Brown rice is helpful in reducing weight news in hindi

यह आपके शरीर के कुछ पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को भी कम कर सकता हैं।

Lifestyle: ब्राउन राइस में पाया जाने वाला फाइबर लंबे समय तक भूख को नियंत्रित करता है, जो वजन कम करने में सहायक होता है। आम चावल की तुलना में इन दिनों लोग ब्राउन राइस को खाना अधिक पसंद कर रहे हैं। इसमें फाइबर, विटामिन बी, नियासिन, थायमिन, पाइरिडॉक्सिन और कई खनिज जैसे- मैग्नीशियम, सेलेनियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जो ऊर्जा उत्पादन, मस्तिष्क के विकास और इसके कार्य के साथ-साथ न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन के लिए भी आवश्यक होते हैं।

कई अध्ययनों के अनुसार, नियमित रूप से साबुत अनाज का सेवन करने से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और टाइप-2 मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर और कलौरी कम मात्रा में होती है, जो वजन को कम करने में सहायक होती है। इसमें मौजूद फाइबर चयापचय को बेहतर बनाता है। ब्राउन राइस में फाइटिक एसिड एंटीन्यूट्रिएंट्स भी होता है, जो इसे पचाने में कठिन बनाता है।

यह आपके शरीर के कुछ पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को भी कम कर सकता हैं। खाना पकाने से पहले चावल को भिगोने से पोषण मूल्य बरकरार रखने और एंटीन्यूट्रेट्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्राउन राइस में कुछ एंटीन्यूट्रिएंट और आर्सेनिक यौगिक की मात्रा अधिक होती है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसके सेवन में सावधानी बरतें, हालांकि सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से लाभ होता है।

(For more news apart from Brown rice is helpful in reducing weight news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM