Bihar News: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 130 वाहनों पर 2 लाख 11 हजार का जुर्माना
Published : Nov 2, 2024, 4:57 pm IST
Updated : Nov 2, 2024, 4:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Fine of Rs 2 lakh 11 thousand on 130 vehicles not following traffic rules news in hindi
Fine of Rs 2 lakh 11 thousand on 130 vehicles not following traffic rules news in hindi

बेनीपुर अनुमंडल में कुल 23 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें 11 वाहनों से 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

Bihar News In Hindi: बिहार के दरभंगा जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 130 वाहनों पर 2 लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दरभंगा के पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) :अवधेश कुमार ने शनिवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान के तहत कुल 266 वाहनों की जांच की गयी। इनमें हेलमेट नहीं पहनने वाले 130 वाहनों व चालकों से जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़ें- Delhi News : पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने के मामले कम, NASA ने सैटेलाइट के जरिए जारी किए आंकड़े

उन्होंने बताया कि 130 वाहनों से 2 लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अवधेश कुमार ने बताया कि सदर अनुमंडल एक में 199 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें से 98 वाहनों के कागजात गलत पाये गये। इनके चालकों पर हेलमेट नहीं पहनने पर 1 लाख 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। श्री कुमार ने बताया कि दरभंगा सदर अनुमंडल-2 में कुल 34 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें से 16 वाहनों से 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़ें- Chandigarh News: चंडीगढ़ में चलती कार की छत पर फोड़े गए पटाखे, प्रशासन जल्द करेगा कार्रवाई

इसके साथ ही बेनीपुर अनुमंडल में कुल 23 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें 11 वाहनों से 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि बिरौल अनुमंडल में भी सात वाहनों की जांच की गयी, जिसमें तीन वाहनों से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि 130 वाहनों से वसूले गए जुर्माने में से 15 लाख रुपये नकद प्राप्त हुए हैं, जबकि कुल 2 लाख 11 हजार रुपये बकाया है।

(For more news apart from Fine of Rs 2 lakh 11 thousand on 130 vehicles not following traffic rules News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM