खबरे |

खबरे |

Bihar News: एनडीए सरकार ने बिहार में विकास और सुशासन स्थापित कर के दिखाया: डॉ. दिलीप जायसवाल
Published : Nov 4, 2025, 6:06 pm IST
Updated : Nov 4, 2025, 6:06 pm IST
SHARE ARTICLE
NDA government has established development and good governance in Bihar: Dr. Dilip Jaiswal news in hindi
NDA government has established development and good governance in Bihar: Dr. Dilip Jaiswal news in hindi

राजद के कालखंड में बिहार ऐसा लड़खड़ाया कि बर्बाद हो गया था: डॉ. दिलीप जायसवाल

Bihar News: बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज वैशाली के जंदाहा के रामअवतार हाई स्कूल खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास और सुशासन स्थापित कर के दिखाया है। (NDA government has established development and good governance in Bihar: Dr. Dilip Jaiswal news in hindi)

जनसभा में आए लोगों की भीड़ को देखकर उत्साहित भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वैशाली में ही नहीं, पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर है। 14 नवंबर को एनडीए न केवल विजयी होगी, रिकॉर्ड सीटों से विजयी होगी। 

उन्होंने राजद के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में बिहार ने क्या-कुछ नहीं झेला था। उस दौर में बिहार ऐसे लड़खड़ाया कि उद्योग-धंधे करने वाले ही नहीं, छोटे रोजगार करने वाले भी बिहार छोड़कर भाग गए। 

युवा अपने भविष्य को अंधकारमय मानकर बिहार छोड़ गए। आज स्थितियां बदली हैं। आज सड़कें और आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है। अन्य प्रदेशों में जा चुके लोग भी अपने प्रदेश लौट रहे हैं।

उन्होंने राजद के मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत किए जाने को लेकर भड़कते हुए कहा कि एनडीए सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 10 हजार रुपये दे रही है। इसके बाद इन बहनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें भी राजद को पेट में दर्द हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बिहार का कभी भला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर के दिखाया है और विकसित बिहार बनाकर भी दिखाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस चुनाव में सही का चुनाव करेगी।

(For more news apart from NDA government has established development and good governance in Bihar: Dr. Dilip Jaiswal news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM