Patna News: भाजपा मतलब सेवा और संगठन - ऋतुराज सिन्हा

खबरे |

खबरे |

Patna News: भाजपा मतलब सेवा और संगठन - ऋतुराज सिन्हा
Published : Apr 5, 2025, 6:34 pm IST
Updated : Apr 5, 2025, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP means service and organization, Rituraj Sinha news In Hindi
BJP means service and organization, Rituraj Sinha news In Hindi

सिन्हा ने पार्टी के नींव रखने वाले पुरोधाओं के साथ अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का वंदन करते हुए आह्वान किया है

Patna News In Hindi: पटना, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ  उन करोड़ों बहुमूल्य समर्थको को हार्दिक शुभकामनाएं दी है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करके पार्टी के विचारों का समर्थन करते रहे है।

सिन्हा ने कहा कि पार्टियां देश में कई है पर भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने लोकतंत्र की कोख से जन्म लेकर ,लोकतंत्र के अमृत से पोषित हुई है। देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने हेतु पार्टी के 10 लाख से भी अधिक बूथ अध्यक्षों की टीम प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में  समर्पण भाव से दिन रात देश की सेवा में कार्यरत है और अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर हर बूथ पर इसे त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश की सेवा के लिए बनी  है न कि सत्ता हेतु।

आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है।भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक आम कार्यकर्ता संगठन की सीढ़ियों को चढ़ते चढ़ते मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बिना किसी परिवारवाद , जातिवाद  के बन सकता है और यही बात भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सभी राजनैतिक पार्टीयों से भिन्न रखती है।

सिन्हा ने पार्टी के नींव रखने वाले पुरोधाओं के साथ अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का वंदन करते हुए आह्वान किया है कि आइए सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि प्रधानमंत्री मोदी के नेशन फर्स्ट ,एक भारत श्रेष्ठ भारत ,विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर अपनी क्षमता अनुसार योगदान देकर पार्टी के संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करे एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प को पूरा करें ।

(For More News Apart From BJP means service and organization, Rituraj Sinha News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM