Bihar News: आपका एक बहुमूल्य वोट " बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट" के सपनों को साकार करेगा: चिराग पासवान 

खबरे |

खबरे |

Bihar News: आपका एक बहुमूल्य वोट " बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट" के सपनों को साकार करेगा: चिराग पासवान 
Published : Nov 5, 2025, 3:48 pm IST
Updated : Nov 5, 2025, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Your one valuable vote will make the dream of
Your one valuable vote will make the dream of "Bihar First-Bihari First" come true: Chirag Paswan news in hindi

आपका एक वोट देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार बनाएगा- चिराग पासवान 

Bihar Elections: बिहार में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने  बिहारवासियों के नाम पत्र में कहा है कि  मेरे प्रिय बिहारवासियों,जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि बिहार में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। यह चुनाव आने वाले 5 सालों का भविष्य तय करेगा। ये हम सबको तय करना है कि आने वाली पीढ़ियों को हम कैसा बिहार देना चाहते हैं। ये आप सबकी जिम्मेदारी है कि एक ऐसा बिहार बनाएं जहां युवा को रोजगार यहीं, अपने घर में मिले।

ऐसा बिहार जहां किसान को सम्मान और समर्थन मिले। ऐसा बिहार जहां हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाए। ऐसा बिहार जहां हर घर सुरक्षित, हर सड़क जुड़ी हुई और हर परिवार सशक्त हो।हमारा बिहार हमेशा से अद्भुत रहा है- यह वह भूमि है जहाँ ज्ञान का प्रकाश नालंदा और विक्रमशिला से दुनिया तक पहुँचा। जहां मूल्य, अध्यात्म, न्याय और समाज सुधार की अग्नि अशोक और बौद्ध परंपरा से प्रज्ज्वलित हुई। जहाँ आज भी हर घर का युवा परिश्रम से इतिहास लिखता है। ऐसे में अपने बिहार की पहचान को देश और विश्व स्तर पर पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमने देखा है पिछले दिनों छठ महापर्व जिसमें देश और दुनिया में बिहार को अलग पहचान दी है। बिहारी जो दुनिया में अपना नाम रौशन कर रहें है चाहे वो शिक्षा हो या उद्यम।

आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप सब अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अवश्य जाएं और एक नए, विकसित, आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपना योगदान दें। आपका एक बहुमूल्य वोट " बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट" के सपनों को साकार करेगा, आपका एक वोट देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार बनाएगा।

आइए, हम सब मिलकर युवा बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और तमाम NDA के कर्मठ कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि पूरे समर्पण के साथ इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और बिहार की महान जनता को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करें। आपका ये परिश्रम हम सबके भविष्य को सुरक्षित करेगा और बिहार के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा।

(For more news apart from Your one valuable vote will make the dream of "Bihar First-Bihari First" come true: Chirag Paswan news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM