Patna News: जलजमावमुक्त कुम्हरार बने : वंदना कुमारी     
Published : Jun 7, 2025, 6:31 pm IST
Updated : Jun 7, 2025, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Kumhrar should become water logging free Vandana Kumari news in hindi
Kumhrar should become water logging free Vandana Kumari news in hindi

कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 32 और 35 के जन संवाद में उमड़े लोग

Patna News In Hindi: पटना, लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। लेकिन बीते 20 से 25 सालों में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में जो बदहाली है उससे निजात पाना होगा। इसके लिए बदलाव लाना होगा। मिलकर हाथ बढ़ाना होगा। तभी बदहाली से मुक्ति मिल सकती है हल्की बारिश में कुम्हरार डूब जाता है इस पर ठोस योजना कि जरूरत है बिना जलजमाव मुक्त कुम्हरार के सुंदर कुम्हरार बनाने का अभियान सफल नहीं होगा।

ये बातें कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने वार्ड 32 स्थित अशोक नगर के रोड 14 में स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभी चंद मिनट बारिश हुई और सड़को पर पानी भर गया। चैंबर खुले पड़े हैं, लोग चोटिल हो रहे हैं। समस्याएं तमाम है। किन- किन समस्याओं की चर्चा की जाए ? जन सुराज का अभियान बदलाव का है। इसे आगे बढ़ाना है। ये बदलाव सभी के लिए है। जन सुराज का संकल्प है, जन सुराज आयेगा- पांच चीज हो जायेगा।

उन्होंने कहा पहला संकल्प बेहतर शिक्षा, दूसरा, बेहतर रोजगार, तीसरा, पलायन से मुक्ति जरूरी है। इसके अलावा महिलाओं के लिए सस्ता ऋण और बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक पेंशन की समुचित व्यवस्था जरूरी है। जब सभी लोग मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे, तभी जनता का सुंदर राज का सपना पूरा हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि बिहार में नौकरी के नाम पर ढंग का कुछ है नहीं, इसलिए बिहार में युवा लोग दिल्ली, मुम्बई जैसे महानगरों में जाने को मजबूर हैं।

दूसरी ओर बिजनेस के लिए समुचित सहायता नहीं मिलती है। कुलमिकार बहुत खराब स्थिति है। सभा में "जन सुराज आयेगा पांच चीज हो जायेगा" का पैंपलेट और कैलेंडर सभी के बीच वितरित किया गया। वंदना कुमारी ने कहा कि हम सभी को अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना जरूरी है। तभी सुंदर और समृद्ध कुम्हरार का निर्माण होगा। दूसरी सभा वार्ड 35 में गंगा देवी महिला कॉलेज के पास भी आयोजित की गई। जन सभा में प्रहलाद कुमार, मंजू देवी, रिंकी देवी, कांति देवी, उषा देवी, माला देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(For More News From Kumhrar should become water logging free Vandana Kumari News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM