बोकारो में तनिष्क ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की नाकाम
बोकारो में तनिष्क ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की नाकाम
Published : Jan 12, 2026, 9:01 pm IST
Updated : Jan 12, 2026, 9:08 pm IST
SHARE ARTICLE
तनिष्क ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की नाकाम
तनिष्क ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की नाकाम

आरोपियों में दो खाकी वर्दी में थे

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पर हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की, लेकिन कर्मियों और सुरक्षा गार्ड की फुर्ती से साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस सूत्रों ने  बताया कि करीब सात बदमाश तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे थे। अलार्म बजते ही वे फरार हो गए। घटना के समय शोरूम में एक दर्जन ग्राहक मौजूद थे, जो हथियार देखकर सहम गए। डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया, “घटना शाम करीब चार बजे की है।बदमाश डकैती की नियत से शोरूम में घुसे थे, लेकिन स्टाफ को संदेह होने पर अलार्म बजा दिया गया। आरोपी भाग निकले। पुलिस जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों में दो खाकी वर्दी में थे। शोरूम में घुसते ही उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए सुरक्षा ऑडिट का बहाना बनाया। उन्होंने सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं की जांच का हवाला दिया।काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों को उनके व्यवहार से शक हुआ। स्टाफ ने थानेदार से पुष्टि के बाद ही अनुमति देने की बात कही। इसी बीच पांच अन्य बदमाश अंदर घुसने लगे, जिनमें दो मास्क पहने हुए थे। गार्ड द्वारा रोकने पर धक्का-मुक्की हुई, फिर अलार्म बजा।

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ग्राहक ने बताया, बदमाशों के हथियार निकालते ही हम बुरी तरह डर गए। हाथ ऊपर कर लिए थे। तभी अलार्म बजा और वे भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी के सहारे बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM