Lok Sabha Election 2024: JP नड्डा से मिले चिराग पासवान, भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर बनी सहमति
Published : Mar 13, 2024, 6:51 pm IST
Updated : Mar 13, 2024, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
chirag paswan says consensus reached on seat sharing between nda alliance in bihar News IN Hindi
chirag paswan says consensus reached on seat sharing between nda alliance in bihar News IN Hindi

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा ने मेरी सभी चिंताओं का समाधान किया है। मैं संतुष्ट हूं।’’

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभआ चुनाव नजदीक है. तारीखों का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. सभी पार्टियां अपने उम्मींदवारों की घोषणा कर रहे हैं.  वहीं इस बीच  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है।

बता दें कि चिराग पासवान ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा ने मेरी सभी चिंताओं का समाधान किया है। मैं संतुष्ट हूं।’’

उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल पर फैसला हो गया है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

अपने चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व वाले लोजपा गुट के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, ‘‘यह मेरी चिंता का विषय नहीं है।’’

इससे पहले, उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजग के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उचित समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी।’’
(For more news apart from chirag paswan says consensus reached on seat sharing between nda alliance in bihar News IN Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: bihar

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM