Bihar News: प्रो. रणबीर नंदन ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
Published : Jun 13, 2025, 6:43 pm IST
Updated : Jun 13, 2025, 6:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Ranbir Nandan took over as the Chairman of Bihar State Religious Trust Board news in hindi
Ranbir Nandan took over as the Chairman of Bihar State Religious Trust Board news in hindi

प्रो. नंदन ने कहा कि इस भूमिका के माध्यम से मैं बिहारवासियों की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करेंगे

Bihar News In Hindi: बिहार सरकार ने पूर्व विधान पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. रणबीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद शुक्रवार को प्रो. नंदन ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस संबंध में प्रो. नंदन ने बताया कि मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए जताए गए विश्वास के लिए बिहार सरकार के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए अति सम्मान की बात है कि मुझे बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है।

प्रो. नंदन ने कहा कि मेरा मानना है कि धार्मिक न्यास परिषद सिर्फ पूजा-पाठ, पैतृक मंदिरों या धार्मिक संपत्ति की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की आध्यात्मिक समृद्धि, सांस्कृतिकता और सामाजिक सद्भाव की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हम पारदर्शिता, समावेशिता और न्याय के सिद्धांतों के साथ कार्य करेंगे। इसमें धार्मिक न्यासों की जमीन, मंदिरों और संपत्तियों के संरक्षण-सुधार के प्रयास करेंगे। धार्मिक संस्थाओं में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पहल करेंगे। सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक गतिविधियों का समर्थन और आयोजन सुनिश्चित करेंगे, जिससे बिहार की विविधता और सौहार्द्र का संदेश फैले। साथ ही धार्मिक यात्राओं, मेलों या अनुष्ठानों में व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और समुदाय की साझेदारी को बढ़ावा देंगे।

प्रो. नंदन ने कहा कि इस भूमिका के माध्यम से मैं बिहारवासियों की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने एवं सभी के बीच संवाद और सामंजस्य बनाकर एक सुदृढ़ समाज निर्माण में योगदान देना चाहता हूँ। आप सभी का साथ और आशीर्वाद इसके लिए अत्यंत आवश्यक है।

(For more news apart from Ranbir Nandan took over as the Chairman of Bihar State Religious Trust Board News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM