भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बिहार सरकार की ‘पूर्व नियोजित साजिश’: भाजपा

खबरे |

खबरे |

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बिहार सरकार की ‘पूर्व नियोजित साजिश’: भाजपा
Published : Jul 14, 2023, 1:26 pm IST
Updated : Jul 14, 2023, 1:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Union Minister Nityanand Rai
Union Minister Nityanand Rai

महासचिव विजय सिंह की बृहस्पतिवार को ‘विधानसभा मार्च’ के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज में मौत हो गई.

New Delhi: भाजपा ने बिहार में जहानाबाद जिले के उसके महासचिव विजय सिंह की बृहस्पतिवार को ‘विधानसभा मार्च’ के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज में हुई मौत को राज्य सरकार की ‘पूर्व नियोजित साजिश’ का नतीजा करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मामले में पुलिस की ‘बर्बरता’ अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती है।

भाजपा मुख्यालय में यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इस हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने और उन्हें सजा देने की मांग करते हुए दावा किया कि राज्य सरकार ने यह साजिश राज्य के लोगों को उनके अधिकारों और न्याय की मांग करने से रोकने के लिए रची थी।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज बिहार के लोगों को उनके अधिकारों और न्याय की मांग करने से रोकने के लिए एक पूर्व नियोजित, राज्य प्रायोजित साजिश थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल बिहार में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ऐसा लाठी चार्ज किया जैसा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अंग्रेजों ने किया था। बिहार में जंगल राज तीन का आगमन हुआ है। बिहार में कल जो बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया गया, वह आजाद भारत में निरंकुशता, तानाशाह और बर्बरता का एक बड़ा उदाहरण है।’’

राय ने कहा कि भाजपा बिहार सरकार से मांग करती है कि वह किसानों, छात्रों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ लिए गए सभी फैसलों को वापस ले। उन्होंने कहा कि भाजपा विजय सिंह की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की भी मांग करती है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM