Lalu Yadav News: अनंत-राधिका की शादी में परिवार के साथ पहुंचे लालू यादव, नीता अंबानी ने किया स्वागत

खबरे |

खबरे |

Lalu Yadav News: अनंत-राधिका की शादी में परिवार के साथ पहुंचे लालू यादव, नीता अंबानी ने किया स्वागत
Published : Jul 14, 2024, 5:15 pm IST
Updated : Jul 14, 2024, 5:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Lalu Yadav arrives with family at Anant-Radhika wedding news in hindi
Lalu Yadav arrives with family at Anant-Radhika wedding news in hindi

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए।

Lalu Yadav News In Hindi: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए।

इस दौरान नीता अंबानी, अनिल अंबानी और अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का स्वागत किया। लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती, पत्नी राबड़ी देवी और बहू भी पटना से मुंबई पहुंचे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में लालू प्रसाद यादव बड़े उत्साह के साथ पहुंचे। इस दौरान लालू यादव ने इस खास कार्यक्रम में आए मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। बता दें कि शादी में शामिल होने के लिए लालू यादव के लिए एक विशेष चार्टर्ड विमान भेजा गया था, जिससे वह शुक्रवार सुबह अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में जैसे ही लालू यादव पहुंचे, अनंत अंबानी भी लालू यादव के साथ नीता अंबानी के पास पहुंच गए। इस दौरान अनिल अंबानी और लालू यादव ने हाथ मिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

(For More News Apart from Lalu Yadav arrives with family at Anant-Radhika wedding News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)               

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM