18 जुलाई को होने वाली NDA की बैठक में शामिल होंगे चिराग पासवान, नड्डा ने भेजा निमंत्रण

खबरे |

खबरे |

18 जुलाई को होने वाली NDA की बैठक में शामिल होंगे चिराग पासवान, नड्डा ने भेजा निमंत्रण
Published : Jul 15, 2023, 1:56 pm IST
Updated : Jul 15, 2023, 1:56 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शिरकत करने की उम्मीद है।

New Delhi: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के 18 जुलाई को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में शामिल होने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय शुक्रवार रात चिराग से मिले। यह पिछले एक हफ्ते में दोनों नेताओं के बीच हुई दूसरी मुलाकात थी। इसके अलावा, लोजपा (आर) ने भाजपा अध्यक्ष द्वारा चिराग को लिखा गया पत्र साझा किया, जिसमें उन्हें राजग की बैठक में हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया गया है।

पत्र में नड्डा ने लोजपा (आर) को  NDA का एक प्रमुख घटक करार दिया। उन्होंने पार्टी को गरीबों के विकास एवं कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में एक प्रमुख भागीदार बताया।

चिराग दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान के बेटे हैं। वह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रचार करने के लिए राजग से अलग हो गए थे। उस समय नीतीश का जनता दल (यूनाइटेड) राजग का हिस्सा था। चिराग से संपर्क बढ़ाने की भाजपा नेताओं की कोशिशों को उन्हें राजग में वापस लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में लोजपा में हुई बगावत से चिराग कुछ कमजोर हुए थे, लेकिन वह पार्टी के वफादार वोट बैंक को अपने साथ बनाए रखने में सफल नजर आए हैं, जिससे भाजपा को बिहार में उनकी अहमियत का एहसास हुआ है। उधर, चिराग भी प्रमुख मुद्दों पर भाजपा का समर्थन करते रहे हैं।

राजग की बैठक में भाजपा के कई नए सहयोगी दलों के हिस्सा लेने की संभावना है, जिनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, अजित पवार के नेतृत्व वाला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का धड़ा, बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न छोटे दल और पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रीय दल शामिल हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शिरकत करने की उम्मीद है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM