खबरे |

खबरे |

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये का टेंडर जारी
Published : Feb 16, 2026, 4:30 pm IST
Updated : Feb 16, 2026, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी

कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन हवाईअड्डे के रनवे के निर्माण के लिए 43 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानि एएआई (AAI)  द्वारा जारी किया गया है। श्री चौधरी ने कहा-इससे पटना और दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी तथा क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

टेंडर के तहत मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को कोड-2B श्रेणी के विमानों के संचालन योग्य बनाने के लिए रनवे, टैक्सीवे, एप्रन, पेरिमीटर रोड, जीएसई एरिया, वाहन लेन, आपातकालीन संपर्क सड़क, रेसा (RESA), रनवे बेसिक स्ट्रिप और अन्य संबद्ध कार्यों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह परियोजना मुजफ्फरपुर को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट मुजफ्फरपुर, आसपास के जिलों और पूरे दक्षिण बिहार के लोगों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार की डबल इंजन सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात है।

उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क और रेल परिवहन का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। गांव-गांव और गली-गली सड़कों का जाल बिछाने के बाद अब एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। साथ ही बिहार में रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार किया गया है, बिहार में रेल के विकास के लिए 10 हजार करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट आवंटन हुआ है। अभी यहां 14 वंदे भारत और 21 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में वाराणसी-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भी स्वीकृति मिली है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा-बिहार में हवाई सेवा का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट के संचालन के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है और अब मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इससे जल्द ही मुजफ्फरपुरवासियों का अपने शहर से उड़ान भरने का सपना साकार होगा।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM