Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को दिया तोहफा, पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी

खबरे |

खबरे |

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को दिया तोहफा, पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी
Published : May 16, 2025, 5:14 pm IST
Updated : May 16, 2025, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish Kumar flagged off pink buses News In Hindi
CM Nitish Kumar flagged off pink buses News In Hindi

मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया.

CM Nitish Kumar flagged off pink buses News In Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 01 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस.सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, परिवहन विभाग के सचिव  संदीप कुमार आर.पुडकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य परिवहन आयुक्त  नवीन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

(For More News Apart From CM Nitish Kumar flagged off pink buses News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM