Patna News: राज्य स्तरीय दिशा समिति का गैर सरकारी सदस्य बने राजन सिंह

खबरे |

खबरे |

Patna News: राज्य स्तरीय दिशा समिति का गैर सरकारी सदस्य बने राजन सिंह
Published : Mar 20, 2025, 6:28 pm IST
Updated : Mar 20, 2025, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
non-official member of the state level direction committee news In hindi
non-official member of the state level direction committee news In hindi

ट्रांसजेंडर लक्षणों के साथ पैदा हुए बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए करेंगे काम

Patna News In Hindi: पटना भारत में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को ग्रामीण विकास विभाग के राज्य स्तरीय दिशा समिति का गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है। यह राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार के सारण जिला के रामगढ़ा गांव निवासी राजन सिंह, जो पहले ट्रांसजेंडर उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, को इस समिति में शामिल किया गया है। जब राजन को इस उपलब्धि की सूचना मिली तो उन्होंने अपने समुदाय के लोगों के बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बता दें राजन सिंह की नियुक्ति से ट्रांसजेंडर समुदाय को एक नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समिति के अध्यक्ष हैं। राजन का मानना है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह कदम ट्रांसजेंडर समुदाय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राजन सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए खुशी की बात है, जो पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार ने इस तरह की पहल कर यह सिद्ध कर दिया है कि वे सभी समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(For More News Apart From non-official member of the state level direction committee News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर किया खाली, ट्रैक्टर और बैरिकेड्स हटाए, किसान विरोध लाइव अपडेट खनौरी बॉर्डर

20 Mar 2025 7:04 PM

मोर्चा उठाने के बाद किसाना ने किया बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में किसान करेंगे धरना प्रदर्शन

20 Mar 2025 7:02 PM

Gidderbaha में किसानों और Police के बीच मारपीट, पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया

20 Mar 2025 5:51 PM

Shambhu border खाली होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का बड़ा बयान

20 Mar 2025 5:49 PM

हिमाचल में पंजाबी युवाओं के साथ दुर्व्यवहार - Adv Simranjit Singh | Manali Sant Bhindranwale Viral Video

18 Mar 2025 5:35 PM

हिमाचल वायरल वीडियो समेत अकाली दल भर्ती पर खुलकर बोले Giani Harpreet Singh

18 Mar 2025 5:33 PM