Patna News: सामाजिक राजनीतिक परिवर्तन की वाहक बने महिलाएं: वंदना कुमारी

खबरे |

खबरे |

Patna News: सामाजिक राजनीतिक परिवर्तन की वाहक बने महिलाएं: वंदना कुमारी
Published : Mar 21, 2025, 6:57 pm IST
Updated : Mar 21, 2025, 6:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Women should become the carriers of social and political change: Vandana Kumari news In hindi
Women should become the carriers of social and political change: Vandana Kumari news In hindi

कुम्हरार विधानसभा के MIG दुर्गा पार्क, सेक्टर 3, भूतनाथ रोड (वार्ड 46) में सैकड़ों महिलाओं ने शक्ति संवाद में की भागीदारी

Patna News In Hindi: पटना, महिलाओं को नया बिहार बनाने के लिए मजबूती से काम करने की बहुत जरूरत है। महिलाएं बिहार में सकारात्मक बदलाव की वाहक बने। ये बातें शुक्रवार को कुम्हरार विधानसभा से जन सुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने MIG दुर्गा पार्क, सेक्टर 3 , भूतनाथ रोड (वार्ड 46) पटना में सैकड़ों महिलाओं को शक्ति संवाद में संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि बिहार सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा हुआ राज्य है। लाखों युवा व महिलाएं बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं। इस बदहाली से उबरने के लिए जन सुराज की ओर से आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार परिवर्तन रैली को सफल बनाना है।

मेरी सभी महिलाओं से अपील है कि आप इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर बिहार में सामाजिक राजनैतिक बदलाव के लिए प्रशांत किशोर के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करे। शक्ति संवाद के आयोजन का मकसद महिलाओं को जन सुराज के विजन को समझना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सभी महिला टीम बनकर सहयोग करेंगी।

घर घर जन सुराज के विजन को पहुंचाना है। "जन सुराज आयेगा पांच चीज हो जायेगा" का पैंपलेट और कैलेंडर महिलाओं  के बीच वितरित किया गया। शक्ति संवाद में शामिल महिलाओं में नीतु देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, पिंकी देवी, अनीता सिंह और सुधा देवी समेत अन्य कई महिलाएं शामिल रहीं।

(For More News Apart From Women should become the carriers of social and political change: Vandana Kumari News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर बंद कर दिया'' विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान

21 Mar 2025 7:05 PM

3 भाई करते थे तस्करी, पीला पंजा लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, ढहा दिया घर

21 Mar 2025 1:33 PM

Former Colonel पिटाई मामले में बेटा आया कैमरे के सामने, बताया उस दिन पार्किंग को लेकर क्या हुआ था?

21 Mar 2025 1:32 PM

Amritpal के साथियों की रिमांड पर क्या बोले lawyer Harpal Singh Khara ?

21 Mar 2025 1:29 PM

पंजाब की नवीनतम बड़ी समाचार

20 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर किया खाली, ट्रैक्टर और बैरिकेड्स हटाए, किसान विरोध लाइव अपडेट खनौरी बॉर्डर

20 Mar 2025 7:04 PM